hindiwebquotes.com

सुशांत सिंह राजपूत जीवन परिचय

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर में हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत की शुरूआती पढ़ाई सेंट लॉरेंस हाईस्कूल पटना और उनकी आगे की पढ़ाई दिल्ली के हंसराज माॅडल स्कूल से हुई है।

साल 2003 में सुशांत दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में सातवें नंबर पर आए। उसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। 

सुशांत ने पहली बार 'किस देश में है मेरा दिल' टीवी सीरियल में काम किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर की टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली।

साल 2010 में वह डांस रियलिटी शो 'ज़रा नचके देखा 2' में दिखाई दिए और ‘झलक दिखला जा 4’ का हिस्सा बने।

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फ़िल्म काय पो छे (2013) इस से की। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में काम किया।

साल 2016 में आयी फ़िल्म एम एस धोनी : द अनटॉल्ड स्टोरी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म "काई पो चे" के लिए बेस्ट मेल डेब्यू की श्रेणी स्क्रीन अवार्ड (2014) से सम्मानित किया गया।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (2017) में फिल्म "एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 में अपने मुंबई के बांद्रा में स्थित घर पर आत्महत्या से हो गई।
तभी उनकी उम्र सिर्फ 34 साल की थी।

For More other Information visit to our Website.

Click Here