डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अल्प परिचय :
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। उनका जन्म धनुषकोडि, रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। उनकी जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाती है। उन्होंने भौतिकी और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अध्ययन किया था। वह 2002 से 2007 तक भारतीय गणतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्हें 1997 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” सहित कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
डॉ. कलाम ने राष्ट्रीय न्यूक्लियर परमाणु हथियार कार्यक्रम की प्रगति को बढ़ावा दिया। डॉ. कलाम ने भारत में तकनीकी विकास के माध्यम से आर्थिक विकास प्राप्त करने के लिए 20 वर्षीय कार्य योजना तैयार की। मिसाइल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपके महत्वपूर्ण कार्य के कारण उनको मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
हमें उम्मीद है कि ये डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार हम सबको जगाएंगे और आपको सफलता की ओर ले जाने में मदद करेंगे। और नई राह और साहस देने में मदद करेंगे। इसलिए आज हमने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों को पुरा संग्रह लाए हैं। हम आशा करते हैं कि आपको ये डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के कोट्स हिंदी में (Dr. APJ Abdul kalam Quotes in Hindi) बहुत पसंद आयेंगे।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार | Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi :
शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
युवकों को जॉब सीकर्स से जॉब जनरेटर्स बनने के लिए सक्षम बनाना होगा। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करनेवाले छोड़ देते हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वो हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं, एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत होती हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
जीवन एक कठिन खेल हैं, आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं क्यूंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है, जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है, जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
चलिए मैं एक लीडर को परिभाषित करता हूँ, उसमे एक विजन और पैशन होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिये, बल्कि उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे हैं, सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं, इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
छोटा लक्ष्य अपराध हैं, महान लक्ष्य होना चाहिये। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
ईश्वर की संतान के रूप में, मैं मुझे होने वाली किसी भी चीज से बड़ा हूँ। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं। पिता, माता और गुरु। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
देखिये, भगवान् केवल उन्ही की मदद करता है जो कड़ी मेहनत करते हैं, ये सिद्धांत बिलकुल स्पष्ट है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जायें, उस दिन मान लीजिये आप कामयाब हो गये। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है, यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है, लेकिन बाज बादलों के ऊपर उड़कर बादलों को ही अवॉयड कर देते हैं, समस्यायें कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमें डिफरेंस पैदा करता हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मुझे पूरा यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम, ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते है और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, इत्यादि, आपमें पूर्वाग्रह भी कम होता हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
छोटा लक्ष्य अपराध है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
अद्वितीय’ बनने के लिए, चुनौती है सबसे कठिन लडाई लड़ने की जो कोई सोच सकता है, जब तक आप अपनी मंजिल तक पहुँच ना जाएं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मैं 18 मिलियन यूथ्स से मिला हूँ, और हर एक यूनीक बनना चाहता हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
अंततः वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है। और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है उसे प्राप्त कर सकता हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
हम केवल तभी याद किये जायेंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है कोई दुर्घटना नहीं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते है और मेहनत करते है उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
जबकि बच्चे सबसे अलग होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके चारों ओर की दुनिया पूरी कोशिश कर रही है कि वे बाकी सभी लोगों की तरह दिखें। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे “मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
क्षमता का निर्माण करना अंतर को भंग करता है। इससे असमानताएं ख़त्म हो जाती हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है, कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मेरे लिए, दो तरह के लोग हैं: युवा और अनुभवी। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
हमें एक अरब लोगों के देश की तरह सोचना और काम करना चाहिए, ना कि दस लाख आबादी वाले देश की तरह। सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, इत्यादि। आपमें पूर्वाग्रह भी कम होता है। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है, शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम
सरकार, चाहे राज्य की हो या केंद्र की, चुन कर बनती है। इसका मतलब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही तरीके के नेताओं का चुनाव करें। – ए.पी.जे अब्दुल कलाम